फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake IDs and other land sold by photo

फर्जी आइडी और फोटो के जरिए बेच दी दूसरे की भूमि

Tue, 15 Dec 2015 05:43 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 15 Dec 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Fake IDs and other land sold by photo
थाना मैलानी के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के गांव संसारपुर में एक व्यक्ति की जमीन को जालसाजों ने फर्जी आईडी से दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा करा दिया।  इस बात का खुलासा तीन साल बाद तब हुआ जब खेत मालिक तहसील में अपना इंतखाब निकलवाने पहुंचा। यह जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जमीन मालिक ने इसकी रिपोर्ट गोला कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा बांकेगंज निवासी मनोहर लाल की संसारपुर स्थित भूमि गाटा संख्या 544- 0.2130 रकबा तीन बीघा को तीन साल पहले थाना मैलानी क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी जालसाजों ने फर्जी आईडी से दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा पप्पू लाल पुत्र लेखराम निवासी थाना मैलानी के बगुली मजरा संसारपुर के नाम करा दिया।  तीन साल बाद 10 दिसंबर 2015 को जब खेत मालिक मनोहर लाल इंतखाब निकलवाने तहसील पहुंचा तो पता चला कि उसकी जमीन से वह गाटा संख्या ही गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसने नामांतरण बही देखी तो पता चला कि उसकी तीन बीघा जमीन का तीन साल पहले 19 मार्च 2012 को बैनामा कराने के साथ दाखिल खारिज करा दिया गया है और अब खरीदार पप्पू लाल का नाम नामांतरण बही में दर्ज हो चुका है। मनोहर लाल को जब इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस बावत थाना कोतवाली गोला में जालसाजों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने की तहरीर दी। गोला कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एके उपाध्याय ने तहरीर के आधार पर फर्जी खरीदार पप्पू लाल, फर्जी व्यक्ति की शिनाख्त करने वाले थाना हैदराबाद के मजरा भवानीगंज निवासी रहीश पुत्र मुश्ताक और थाना मैलानी के गांव संसारपुर निवासी रियासत पुत्र शाकिर अली के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 506 संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed