{"_id":"59271af14f1c1b601153666c","slug":"exotic-pistl-double-with-magazines","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पिस्टल, मैगजीन के साथ दो दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी पिस्टल, मैगजीन के साथ दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां/तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सफलता
- फोटो : अमर उजााल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से नेपाल बार्डर की ओर जा रहे थे दोनों आरोपी
कड़िया रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता
बुधवार की रात एसएसबी चौकी डांगा को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने बेलरायां-कड़िया मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग के दौरान नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें इटली निर्मित एक पिस्टल, दो कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने चालक और कार सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार समेत कोतवाली तिकुनियां पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपी असलहों की बिक्री की डील करने कहीं जा रहे थे।
एसएसबी कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देश पर सहायक कमांडेंट नारायण राम के नेतृत्व में एसएसबी डांगा चौकी प्रभारी एलप्रियो सिंह रात करीब 11 बजे कड़िया रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी एलप्रियो सिंह ने बताया कि बेलरायां की ओर से नेपाल बार्डर की ओर जा रही एक इंडिको विस्टा कार यूपी 31 एएच 4546 को जवानों ने रोका और जांच पड़ताल की। कार में सवार दोनों युवकों ने अपना नाम रमीज अहमद पुत्र जमील अहमद और रसीद अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी मोहल्ला प्यारेपुर जिली खीरी बताया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह लखीमपुर के सब्जी व्यापारी हैं। जवानों ने जब कार और दोनों युवकों की तलाशी ली तो रमीज अहमद के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व एक खाली मैगजीन बरामद हुई। पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा था। आरोपी गाड़ी के कागज भी नहीं दिखा सके। कोतवाली प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया है। कागज न होने के कारण कार सीज कर दी गई है। प्रथम दृष्टया असलहों की डील करने जाने की बात सामने आई है। एसएसबी के कमांडेंट नारायण राम ने बताया कि दोनो आरोपी डांगा के रास्ते कहीं हथियार की डील करने जा रहे थे। विदेशी पिस्टल कहां से आया? यह बात अभी साफ नहीं हो सकी है। एसएसबी मामले की जांच कर रही है।