फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   English wine seized 180 boxes

180 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुरगंज/लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुरगंज/लखीमपुर। Updated Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
English wine seized 180 boxes
शराब - फोटो : अमर उजाला
वोल्वो बस में छुपाकर रखी गई थी शराब की पेटियां
विज्ञापन

हरदोई के एक शराब तस्कर का नाम सामने आया

पसगवां पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर हरियाणा के झज्झर से तस्करी कर लाई जा रही 180 पेटी अंग्रेजी शराब वोल्वो बस से बरामद की है। पुलिस ने मौके से बस चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब को हरदोई के पिहानी भेजा जा रहा था, जहां से पड़ोसी जिलों सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ और शाहजहांपुर में सप्लाई की जानी थी। 

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पसगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के झज्झर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी कर दिल्ली की निजी बस सर्विस की वोल्वो बस से लाई जा रही है। पुलिस ने बस को पकड़ने के लिए टीम लगाई। मंगलवार को जेबीगंज में उदयपुर मोड़ पर करीब एक बजे वोल्वो बस को रोका गया तो बस चालक और क्लीनर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी। पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान चालक वीरसिंह निवासी जफरपुर जिला नवाजगढ़ दिल्ली और रत्नेश निवासी मोहल्ला मुरीदखानी थाना पिहानी हरदोई के तौर पर हुई। पकड़े गए लोगों ने हरदोई के पिहानी निवासी जयप्रकाश गुप्ता के पास शराब ले जाने की बात बताई है। बस की तलाशी में तहखाने में छिपाकर रखी गई 180 पेेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बताते हैैं कि पिहानी में शराब का स्टाक किया जाता है और वहां से आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है। आबकारी निरीक्षक वीके निमेष भी मौके पर पहुंचे और शराब का परीक्षण किया। पुलिस ने मामले में मुुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान भेजा है। एसपी ने पसगवां पुलिस टीम को पांच हजार रुपये और डीआईजी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में एसओ अनिल शाही, एसआई जयकरन भदौरिया, सिपाही अवधेश यादव, अशोक यादव, राजन तिवारी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed