फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Empty trucks Hardoi recovered millions disappear case

खाली ट्रक हरदोई से बरामद, लाखों का मामल गायब

Thu, 21 Jan 2016 10:13 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 21 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Empty trucks Hardoi recovered millions disappear case
 उत्तराखंड के पंतनगर स्थित एक कंपनी से 12 टन च्वयनप्राश सहित लाखों का माल लेकर गुवाहटी जा रहे ट्रक के रास्ते से गायब होने के मामले में फरधान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खाली ट्रक को हरदोई से बरामद किया है। अब माल बरामदगी के लिए जुटी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला रूद्रपुर के मोहल्ला तराई बिहार कॉलोनी निवासी अजेयब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र एवं ट्रक चालक अमरजीत सिंह एक कंपनी का 12 टन च्वयनप्राश, तेल आदि लेकर 18 जनवरी को पंतनगर से गुवाहटी जा रहा था। रास्ते में फरधान थाने के गांव खजांचीपुरवा के पास बुलेरो सवार बदमाशों ने रात करीब 11 बजे ट्रक को रोककर चालक को बेहोश कर दिया। इसके बाद चालक को लखीमपुर में होश आया तो माल समेत ट्रक गायब था। फरधान पुलिस ने लूट और जहरखुरानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी एमपी  सिंह ने बताया कि चालक अमरजीत बार-बार बयान बदल रहा है। इसके अलावा कई अन्य तथ्य मिले हैैं, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed