फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dwarikapuri and fair grounds Cash, including theft of thousands

द्वारिकापुरी और मेला मैदान में नकदी समेत हजारों की चोरी

Tue, 31 Mar 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
Dwarikapuri and fair grounds Cash, including theft of thousands
शहर में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। लगातार तीसरे दिन चोरों ने मेला-मैदान में आढ़त और द्वारिकापुरी में बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने आढ़त से 53 हजार रुपये की नगदी और मकान से 50 से अधिक सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के सटे गांव शिवालापुरवा निवासी लकड़ी व्यापारी हसमत अली की मेला मैदान में धर्मकांटे के ऊपर आढ़त है। उनके मुताबिक आढ़त में रखी सेफ में वह सौ-सौ की पांच गड्डियां और करीब तीन हजार रुपये फुटकर रख कर गए थे। रात में चोर सीढ़ी से दरवाजे तक पहुंच गए और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने लोहे के औजार से प्रहार कर सेफ को तोड़ दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह आढ़त आने पर हसमत अली को चोरी की जानकारी हुई। वहीं द्वारिकापुरी निवासी अरविंद वर्मा अपने मकान में ताला बंदकर परिवार सहित निघासन क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल होकर करीब 50 हजार के  जेवर सहित हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह अरविंद को पड़ोसियों से चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद वह लखीमपुर पहुंचे और संकटा देवी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed