फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   doa gagah lootpath

सशस्त्र बदमाशों ने दो जगह लूटपाट की

Mon, 05 Jan 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 05 Jan 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
doa gagah lootpath
जिले की कोतवाली मोहम्मदी और थाना हैदराबाद क्षेत्र में हजारों रुपये लूट लिए गए। इससे दोनों इलाकों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पिपरिया कप्तान। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव महोलिया निवासी करनैल सिंह ने बताया कि मझिगवां की पंजाब एंड सिंध बैंक से 22 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे।
रास्ते में महोलिया और पिपरिया कप्तान के बीच बिना नंबर की बाइक से आए तीन सशस्त्र बदमाशाें ने ओवरटेक कर तमंचा और चाकू दिखाकर करनैल सिंह को रोक कर सड़क की खाई में ले गए। जहां उन्हीं की पगड़ी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर 22हजार रुपये लूटकर पिपरिया कप्तान की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के वनबुधेली निवासी चंदनलाल रोशन नगर के सरयू ग्रामीण बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर सोमवार को दोपहर साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में वनबुधेली नानकार से पहले नहर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed