फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat for embezzlement Members of the husband in custody

गबन के आरोप में जिला पंचायत सदस्य का पति हिरासत में

Tue, 15 Sep 2015 06:54 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 15 Sep 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
चार साल पहले मिट्टी पटाई का पैसा मजदूरों को न देने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मजदूरों ने मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुबहा के मजदूर अनार कली, सेवक राम, रामू, छड़ीराम, सुकई, महेश, रामबिलास आदि मजदूरों ने बताया कि दिसंबर 2011 में जिला पंचायत तृतीय सदस्य कुलदीप कौर के पति सुरेंद्र सिंह गामा ने पलिया रोड से गंगाबेहड़ गांव तक मिट्टी पटाई का कार्य करवाया था। इस कार्य के लिए करीब 88 मजदूरों ने 16 दिन कार्य किया था। आरोप है कि गामा ने मजदूरों को पैसा मनरेगा से देने की बात कही थी। कई माह बीत जाने के बाद जब मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ तो उन लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। मामले की जांच में सामने आया कि मिट्टी पटाई का कार्य जिला पंचायत से कराया गया था। बताते हैं कि इसका भुगतान एक लाख 40 हजार रुपये का करवा लिया गया, लेकिन मजदूरों को पैसा नहीं दिया गया। आरोप सिद्ध होने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी मजदूर तहसील दिवस पहुंचे और हंगामा करते हुए एसडीएम पीके सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन आरोपी गामा को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि गामा से पूछताछ के बाद शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर गामा ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed