फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Different place Two killed in accidents

अलग-अलग जगह पर हादसों में दो की मौत

Sat, 24 Jan 2015 11:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Different place Two killed in accidents
जिले के संसारपुर में में शाहजहांपुर निवासी बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया, वहीं धौरहरा में साइकिल सवार को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसों में दोनों की मौत हो गई।  
विज्ञापन

धौरहरा। सिसैया मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्राइवेट बस ने कस्बे के ही साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर से हसनपुर कटौली जा रही प्राइवेट बस ने बाजार जा रहे कस्बा निवासी 65 वर्षीय सगीर की साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घायल सगीर को परिवारीजनों ने धौरहरा सीएचसी में भर्ती में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में सगीर की मौत हो गई। मृतक के भतीजे सरवर ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। शनिवार की शाम गोला की ओर से जा रहे एक ट्रक ने शाहजहांपुर की ओर से आ रहे 30 वर्षीय बाइक सवार युवक को संसारपुर की बाजार में कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक की तलाशी ली लेकिन उसकी शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed