{"_id":"5d5488c715e94021350a23a02babe76f","slug":"cycle-rider-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत
अमीरनगर
Updated Thu, 23 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर के पास बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमहारा निवासी जान मोहम्मद (18) अपनी रिश्तेदारी में गांव मुजफ्फरपुर गया था। वहां से किसी काम से साइकिल से अमीरनगर आ रहा था। तभी गुरुवार को दिन में 11 बजे मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस ने ग्राम मोहम्मदपुर के पास उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बस को लोगों ने अमीरनगर में रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी, पुलिस चौकी प्रभारी कल्लू सिंह ने बस का पीछा कर कस्ता रोड पर उसे पकड़ लिया, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सात जख्मी
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा से मोहम्मदी मंडी में गेहूं लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलट गई। जिससे सात लोग जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से श्यामसुंदर, सर्वेश, रामदीन, धर्मेंद्र, प्रद्युम्न, शिवसागर, रामलोटन जख्मी हुए हैं।