फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Custom superintendent's car School hit by vehicle

कस्टम अधीक्षक की कार से टकराया स्कूली वाहन

Sat, 28 Mar 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Mar 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Custom superintendent's car School hit by vehicle
भीरा-पलिया रोड पर शनिवार को सुंदरवल कस्बे के पास कस्टम विभाग के अधीक्षक एनडी शुक्ला की कार और एक स्कूल वाहन में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे एनडी शुक्ला, पीछे बैठीं उनकी पत्नी सरला शुक्ला और पुत्री स्नेहा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं स्कूल वाहन में सवार संत रंजीत सिंह मेमोरियल एकेडमी की प्रबंधक मलकीत कौर समेत पांच अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज निवासी कस्टम अधीक्षक एनडी शुक्ला, पत्नी सरला शुक्ला और पुत्री स्नेहा शुक्ला के साथ पलिया जा रहे थे। दूसरी ओर से सुंदरवल के पास संत रंजीत सिंह मेमोरियल एकेडमी स्कूल का वाहन का चालक उमेश, प्रबंधक मलकीत कौर, बलविंदर, राजवीर कौर, जियायुद्दीन को लेकर स्कूल जा रहा था। तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और किसी तरह कार में फंसे कस्टम अधीक्षक और उनके परिवार को बाहर निकाला। गंभीर हालत में तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ रेफर किया गया। वहीं हादसे में प्रबंधक मलकीत कौर का एक पैर टूट गया, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मलकीत कौर को लखीमपुर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed