फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couple miscreants looted cash, jewelery

बदमाशों ने दंपति से नगदी-जेवर लूटे

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुकरा।
अमर उजाला ब्यूरो कुकरा। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Couple miscreants looted cash, jewelery
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- बच्चे को छीनने का किया प्रयास 
- भीरा से वापस आते समय हुई वारदात

बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने भीरा से वापस लौट रहे कस्बा निवासी लुकमान की बाइक मैलानी थाना क्षेत्र में पुल के पास रोक ली और असलहे के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने नगदी और महिला के जेवर लूटने पत्नी की गोद से मासूम बच्चे को छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला के काफी रोने-गिड़गिड़ाने पर बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग निकले। पीड़ित दंपति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

कस्बा निवासी लुकमान ने बताया कि वह अपनी पत्नी साबरून और मासूम बच्चे को लेकर भीरा गए थे। शाम को वापस लौटते समय मैलानी थाना क्षेत्र के जंगल पुल के पास सायं करीब पांच बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचा लगा दिया और उसके पास से नगदी, पत्नी की पायल, झुमकी, कुंडल सहित अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने पत्नी की गोद से उसके मासूम बच्चे को छीनने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी और उसके काफी रोने-गिड़गिड़ाने पर बच्चे को छोड़कर बदमाश गोला की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed