फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   choro ne ki fireing

साथी के घायल होने पर चोरों ने गोली चलाई

Mon, 05 Jan 2015 12:26 AM IST
(ममरी) लखीमपुर खीरी
(ममरी) लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
choro ne ki fireing
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट नंबर 18 गांव में डाकपाल मलिखान के
विज्ञापन
बंद पड़े मकान में घुसने का प्रयास कर रहे चोर को एक युवक ने बांका मारकर घायल कर दिया। साथी पर हमला होते देख साथी उसके ऊपर फायर झोंक दिए मगर वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने लगे तो चोर भाग निकले।

डाकपाल मलिखान कुछ दिनों से सपरिवार गोला में रह रहा है। शनिवार रात कुछ तमंचा लिए हुए चोर लकड़ी के सहारे दीवार कूदकर उसके मकान में घुसने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पड़ोसी युवक विपिन कुमार वहां बने शौचालय में शौच करने पहुंचा। विपिन के मुताबिक वह जैसे ही शौचालय से बाहर निकला उसे कुछ चोर खड़े दिखाई दिए। एक चोर जैसे ही उसकी तरफ बढ़ा, वह पास में मौजूद बांका मारकर चोर को घायल कर दिया।

साथी पर हमला होता देख दूसरे चोर ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। तब उसने घुटनों के बल भागकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंच गए। खुद को चारों ओर से घिरता देख चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। सुबह होने पर वहां खून पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंचा मलिखान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घायल चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed