फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   child kidnap

बालक का घर से अपहरण

Sun, 28 Dec 2014 12:14 AM IST
फरधान
फरधान Updated Sun, 28 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
child kidnap
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दस वर्षीय बच्चे का घर से अपहरण हो गया। अपहर्ताओं ने फोन से बालक के पिता से तीन लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर बालक समेत अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नकहा पिपरी चौराहा निवासी अजीज अहमद का रोड के किनारे दो मंजिला मकान बना हुआ है। अजीज अहमद का 10 वर्षीय पुत्र सलमान छत के ऊपर बने कमरे में अपनी दादी के साथ कमरा बंद करके सो रहा था। अजीज ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे रोड की ओर से बल्ली लगाकर अपहर्ता छत के ऊपर चढ़ गए और कमरे में टूटी खिड़की से कमरे में दाखिल हो गए। सलमान को उठाकर घर के पीछे की ओर बने दरवाजे से लेकर फरार हो गए। बालक के शोर मचाने पर घर वालों को घटना की जानकारी हुई। जब तक परिवार के लोग बाहर निकलकर मामला समझते अपहर्ता बालक को लेकर जा चुके थे। परिवार वालों ने रात में ही पुलिस चौकी नकहा पिपरी पर जाकर सूचना दी। पुलिस रात से सक्रिय हो गई। शनिवार दोपहर में अजीज अहमद को एक फोन आया जिसमें सलमान को छुड़ाने के लिए तीन लाख की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर सलमान को जान से मारने की धमकी के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी दी गई है। इससे अजीज अहमद का पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

एसओ फरधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि सलमान का छत पर कमरे में सोते समय अपहरण हो गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed