फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buying coin came from Kerala Police arrested five people

केरल से सिक्का खरीदने आए पांच लोग पुलिस ने पकड़े

Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
ईसानगर/धौरहरा
ईसानगर/धौरहरा Updated Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Buying coin came from Kerala Police arrested five people
तराई इलाके में प्राचीन वस्तुओं की बिक्री के नाम पर ठगी के मामलों में रविवार को एक और कड़ी जुड़ गई। कोतवाली धौरहरा के ग्राम टेंगनहा में प्राचीन सिक्का खरीदने आए केरल के पांच नागरिकों को यहां से भागते समय ईसानगर पुलिस ने धर दबोचा। फार्चूनर गाड़ी में सवार केरल के पांच लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा के दो लोग भी पकड़े गए हैं। इस मामले में टेंगनहा के एक व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुटी है। सीओ धौरहरा मनोज यादव ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कोतवाली धौरहरा पुलिस को टेंगनहा गांव में प्राचीन वस्तु खरीदने के लिए केरल से कुछ लोगों के आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने टेंगनहा निवासी मासूम के घर पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई की भनक लग जाने से केरल के नागरिकों सहित मासूम भी फरार हो गया। पुलिस को कुछ और जानकारियां हाथ लगी थी, लिहाजा बेहतर समन्वय से ईसानगर पुलिस ने बहराइच रोड पर संदिग्ध फार्चूनर गाड़ी को रोककर इन लोगों को दबोच लिया। सूचना पाकर सीओ मनोज यादव भी ईसानगर थाने पहुंचे और केरल से आए पांच लोगों सहित प्रतापगढ़ और धौरहरा के शेखनपुरवा निवासी दो युवकों बगडू और अनवर से पूछताछ की। तो प्रतापगढ़ के सोनू के जरिए प्राचीन सिक्का एक लाख रुपये मे बेचे जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

हालांकि सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए केरल के नागरिक लतीफ, बशीर, मोहम्मद अली, किशोर, और जोमेन त्रिकुट्टम अरब देशो की कई बार यात्रा भी कर चुके हैं। पूछताछ में केरल के लोग यहां आने का सही कारण नहीं बता कर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही धौरहरा कोतवाली के कफारा गांव में भी आंध्र प्रदेश के तीन नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था । इन लोगों ने भी प्राचीन सिक्का लेने आने की बात बताई थी। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इससे एक माह पूर्व धौरहरा कोतवाली के ही ग्राम कंचनपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमे ऐसी ही वस्तु लेने आए आन्ध्र प्रदेश के तीन नागरिकों को बंधक बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धौरहरा मनोज यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की है, जिसमें प्राचीन सिक्का खरीदने के लिए यहां आने की बात कही गई है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है, क्योंकि विरोधाभाषी बयान दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed