{"_id":"57ae01364f1c1b7102ee5c66","slug":"burglars-made-half-million-items-including-cash-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी-जेवर समेत डेढ़ लाख का उड़ाया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी-जेवर समेत डेढ़ लाख का उड़ाया सामान
अमर उजाला ब्यूरो /मैलानी।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी के घर हुई वारदात
मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी सुमित के घर के अंदर घुसे चोर 80 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुसिल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि वह गुरुवार की रात परिवार समेत बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की चार अंगूठी, सोने के दो कंगन, चांदी की पांच जोड़ी पायल, बिछिया पांच जोड़ी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे छोटी बच्ची के रोने पर जब उनकी आंख खुली तो देखा कमरे का दरावाजा खुला था। शक होने पर कमरे के अंदर गए तो वहां सामान बिखरा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।