{"_id":"7b5fd62d7907018a223d0ec9d51f2e9c","slug":"burglars-broke-khokha-goods-crossed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखा तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का माल
मझगईं
Updated Fri, 22 May 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
नौगवां में चोरों ने एक साइकिल की दुकान के खोखे को तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
कस्बा निवासी जैफुद्दीन अंसारी की विशनूपुर गांव जाने वाले रास्ते पर खोखे में साइकिल बनाने की दुकान है। इसमें नए टायर-ट्यूब और रिम रखे हुए थे। रोजाना की तरह जैफुददीन बृहस्पतिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए । जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने आए तो खोखे की खिड़की खुली थी। अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। टायर, ट्यूब और रिम समेत हजारों रुपये का सामान गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।