फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bstula - Mudha canal route On the broad daylight robbery

बस्तौला-मूड़ा नहर मार्ग पर दिनदहाड़े लूटपाट

Sun, 30 Aug 2015 07:46 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sun, 30 Aug 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bstula - Mudha canal route On the broad daylight robbery
बस्तौला से मूड़ा सवारान जाने वाला नहर मार्ग बदमाशों के लिए मुफीद बन गया है। नहर मार्ग पर नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से लूटपाट की। बदमाश ने इस दौरान एक ग्रामीण के चेहरे पर हंसिया मार दिया।
विज्ञापन

मूड़ा सवारान निवासी बबलू सिद्दीकी अपने भांजे नईमुद्दीन के साथ दवा लेने पलिया गए थे। वापसी में करीब तीन बजे रुद्रपुर गांव के पास नहर मार्ग पर एक बाइक तिरछी खड़ी देखी, तभी नौगवां गांव की दो महिलाएं रोती हुई उनकी तरफ  बढ़ीं, महिलाओं ने कहा कि कुछ बदमाश उनके साथ अभद्रता कर लूटपाट कर रहे हैं। इसी दौरान एक बगैर नंबर की लाल बाइक से दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और उन लोगों पर रिवाल्वर तान दिया, बबलू ने प्रतिरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। बदमाशों ने बबलू के पास से साढ़े नौ हजार, नईमुद्दीन के पास से आठ सौ पचास रुपये, और उनके मोबाइल सेट इसके अलावा रामू निवासी पिपरिया गंगा से एक मोबाइल छीन लिया। वहीं महिलाओं के पास मौजूद रुपये और सामान भी लूट लिया। वारदात करने के बाद बदमाश वापस बस्तौला के तरफ ही चले गए। इस दौरान मूड़ा सवारान की ओर से आ रहे दाताराम ने अपने मोबाइल से पुलिस और जानने वालों को फोन कर जानकारी दी। घायल बबलू को पुलिस ने घर भेज दिया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गई है, मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed