फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bareilly youth work Of death in suspicious circumstances

बरेली काम करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 09 Oct 2015 06:38 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Fri, 09 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bareilly youth work Of death in suspicious circumstances
बरेली काम करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम बस्तौली निवासी मुसाहित का 30 वर्षीय पुत्र सलीम बरेली क्षेत्र के ग्राम अभयपुर बैकुंठा में लकड़ी की आढ़त पर काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि तीन माह पहले उसका फोन आया था कि उसे उसके मालिक से मजदूरी के रुपये नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को सलीम के घर वालों के पास फोन आया कि ट्रेन से कटकर सलीम की मौत हो गई है। भोजीपुरा क्षेत्र में सलीम का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला है। सूचना पाकर सलीम के परिवार वाले बरेली पहुंचे तो पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार वालों को दे दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि सलीम के शरीर पर चोटों के निशान थे परिवार वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed