फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank personnel missing in mysterious circumstances

रहस्यमय हालात में बैंक कर्मी लापता

Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bank personnel missing in mysterious circumstances
kidnap - फोटो : amar ujala
सीतापुर निवासी हैं मनीष, एचडीएफसी बैंक में है कार्यरत
विज्ञापन

11 जून के बाद से नहीं मिली कोई लोकेशन, पुलिस को तहरीर

एचडीएफसी बैंक में तैनात एक कर्मी रहस्यमयी हालात में लापता हो गया। 11 जून से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है। वह एक होटल में एक साथी के साथ रहते थे, जहां उनके सारे कपड़े और सामान सुरक्षित रखा हुआ हैं। घरवालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

सीतापुर निवासी सुरेश दीक्षित के पुत्र मनीष दीक्षित यहां पलिया एचडीएफसी बैंक की लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत हैं। वह यहां एक साथी के साथ एक होटल में रहते थे। मनीष के पिता की तहरीर के अनुसार मनीष ने 11 जून को पत्नी से फोन पर वार्ता कर शाम तक लखीमपुर पहुंचने की बात कही थी लेकिन उसके बाद से उनका फोन नहीं लग रहा है। जब यहां आकर पता किया गया तो बैंक से मनीष की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिस पर होटल में जाकर पूछताछ की गई। यहां कर्मियों ने बताया कि वह 11 जून को दोपहर करीब दो बजे तक होटल में थे उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। रूम पार्टनर ने बताया कि वह फैजाबाद गए हैं, लेकिन जब 13 जून को उनके कमरे का ताला खोला गया तो उनके सारे कपड़े और सामान वहीं मिला, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed