{"_id":"57b3595a4f1c1ba2506eb185","slug":"bahadurpur-killed-in-wall-collapse-daughter-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरपुर में दीवार गिरने से पुत्री की मौत, मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुरपुर में दीवार गिरने से पुत्री की मौत, मां घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बेहजम।
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हुई घटना
घायल मां को बेहजम अस्पताल में भर्ती कराया
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मंगलवार को कच्ची दीवार गिरने से रामसेवक की 14 वर्षीय पुत्री रजनी की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल को बेहजम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बहादुरपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि मंगलवार की वह परिवार समेत घर के अंदर बैठे थे। अपराह्न साढ़े तीन बजे मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे वह परिवार समेत मलबे के नीचे दब गए। शोर शराबा और दीवार गिरने की आवाज पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए और मलबे से सभी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पड़ोसी जब तक पुत्री रजनी को बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में पत्नी रामश्री घायल हो गईं। घायल को बेहजम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल डीडी अवस्थी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।