फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Badass bounty corn stalk arrested

इनामी बदमाश लंबू गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ। Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Badass bounty corn stalk arrested
police - फोटो : amar ujala
कई जिलों में दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सूचना पर एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर कई जिलों के थानों सहित लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ के निर्देशन में 18 दिसंबर को  कोतवाल संतोष कुमार तिवारी, एसएसआई  सत्यप्रकाश यादव, एसआई सुनील कुमार सिंह, आरक्षी आशीष सिंह, मोहम्मद हनीफ,  लालाराम पाल, योगेंद्रपाल सिंह, जावेद अख्तर, शेखर सिंह के साथ संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम रविवार रात 11 बजे सौंठन गांव के पास पहुंची तो दो संदिग्धों को देखकर रोकने का  प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें से ग्राम  सौंठन निवासी शिवकुमार उर्फ लंबू को 315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक दगी कारतूस के साथ दबोच लिया, जबकि दूसरा नफीस उर्फ गंठा भाग निकला। 
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शिवकुमार के पास से जिला पीलीभीत के न्यूरिया थाने में लूटा हुआ पर्स, 2100 रुपये, पहचान पत्र बरामद हुआ है। आरोपी ने दो जुलाई की रात पीलीभीत के दो घरों में डकैती, कोतवाली नानपारा जिला बहराइच के एक गांव में डकैती डालना स्वीकार किया है। आरोपी पर जिला पीलीभीत पुलिस अधीक्षक ने 26 अगस्त को पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। कोतवाल ने बताया कि शिव कुमार पर थाना कोतवाली गोला, लखनऊ के इटौंजा, थाना फरधान, थाना फूलबेहड़, बहराइच जिले के नानपारा, पीलीभीत के थाना न्यूरिया, सुनगढ़ी, शाहजहांपुर के थाना पुवायां सहित कई थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने शिवकुमार उर्फ लंबू का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed