{"_id":"5842d6c74f1c1b7f76de53d5","slug":"aunt-had-refused-to-make-meat-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट बनाने से मना करने पर किया था चाची का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट बनाने से मना करने पर किया था चाची का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
मैगलगंज के बाईकुआं में नीलम की हत्या का मामला
तीसरे दिन हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव बाईकुआं में तीन दिन पहले हुए नीलम हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। पूछताछ में उसने हत्या का जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने बताया है कि वारदात से दो दिन पहले उसने घर में मीट बनाया था, जिस पर उसकी चाची ने विरोध करते हुए उसे फटकार लगाते हुए घर से भाग जाने के लिए कहा था। इसके अलावा शराब पीने पर उसे चाची टोकती थीं।
एक दिसंबर की सुबह बाईकुआं निवासी रमेश की पत्नी 35 वर्षीय नीलम घर पर अकेली थी। कपड़े धोने के दौरान उसका सगा भतीजा बबलू आया, जिसने नीलम से विवाद करने के बाद गन्ना काटने वाले गड़ासे से गर्दन पर कई वार किए थे। इससे नीलम की मौके पर मौत हो गई थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के पति रमेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन हत्या का असल कारण पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ था। वहीं परिवार वाले भी वारदात से हैरान-परेशान थे। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर धरमाखेड़ा से बाईकुआं जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी करके बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया।