{"_id":"579ceb204f1c1ba61521ed21","slug":"arrested-accused-of-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
rap
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने घोषित किया था पांच हजार का इनाम
पसगवां पुलिस ने बालिका की रेप के बाद हत्या करने के आरोपी पांच हजार के इनामी जिला हरदोई के थाना मंछिला के गांव सेमरापुरवा निवासी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
पसगवां थाना क्षेत्र की एक नौ वर्षीय दलित बालिका दराती लेकर घास काटने के लिए खेतों की ओर गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। देर शाम करीब नौ बजे उसकी आधी घास से भरी बोरी और दराती मेड़ के किनारे पड़ी मिली, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। जब लोग पड़ोस के गन्ने के खेत में घुसे तो आरोपी हरदोई जिले के गांव सेमरापुरवा निवासी सर्वेश लोगों के सामने से ही गन्ने के खेत से भाग निकला। शक होने पर ग्रामीणों ने जब गन्ना खंगाला तो बालिका का शव मिला। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से आरोपी सर्वेश के खिलाफ हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी हत्या कर शव छुपाने के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
--
आरोपी पर होगी एनएसए की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या करने का आरोपी सर्वेश शातिर अपराधी है और जघन्य अपराध करने का आदी है। इसलिए उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।