फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिपाही और होमगार्ड को चौराहे पर पीटा

सिपाही और होमगार्ड को चौराहे पर पीटा

Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
सिपाही और होमगार्ड को चौराहे पर पीटा
लखीमपुर खीरी। पीआरवी यूपी 100 बाइक 3229 पर तैनात सिपाही किशन चौहान और होमगार्ड लल्लूराम शाम साढ़े सात बजे छाउछ चौराहे पर भ्रमण पर थे, इस दौरान एक युवक से विवाद हो गया। इसी बात पर दोनों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर एलआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एक हमलावर को हिरासत में लिया है। पीड़ित पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिपाही किशन चौहान छाउछ चौराहे के पास बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगा। होमगार्ड लल्लूराम बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान छाउछ निवासी अमरजीत निकला और उसकी होमगार्ड से बातचीत हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। अमरजीत ने बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। सिपाही किशन चौहान ने अमरजीत को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अमरजीत ने फोन करके छाउछ से अपने दर्जन भर साथियों को बुला लिया और सिपाही व होमगार्ड की पिटाई कर दी। हमलावरों ने बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सिपाही और होमगार्ड भागकर एक घर में घुस गए। तो हमलावरों ने घर की महिलाओं को भी पीट दिया। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया मौके पर पहुंचे और सिपाही व होमगार्ड को लेकर कोतवाली लाए। दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


सिपाही और होमगार्ड का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अमरजीत को हिरासत में लिया गया है, जो शराब के नशे में है। उसका भी मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed