{"_id":"5ca0f26bbdec22144a273260","slug":"91554051691-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ मीटर सुरंग खोदकर डिस्टलरी प्लांट में घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सौ मीटर सुरंग खोदकर डिस्टलरी प्लांट में घुसे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। हाईटेक पुलिसिंग के आगे अब अपराधी भी हाईटेक हो गए हैं। शनिवार की रात केले के खेत से पांच मीटर लंबी सुरंग खोदकर चोर रात गोविंद शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट की अस्थाई गोदाम में घुस गए और वहां रखा लाखों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। सुबह गोदाम जब खोला गया तो घटना की जानकारी हुई। इससे मिल के अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग देख खेत की तरफ जाकर तलाश की तो कुछ दूर गन्ने के खेत में सामान के साथ बैठा एक युवक भाग खड़ा हुआ। सुरक्षा गार्डों ने सामान बरामद होने पर भले ही राहत महसूस की हो, लेकिन मिल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
गोविंद शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने चहारदीवारी के बाहर केले के खेत से निर्माणाधीन डिस्टलरी इकाई के अस्थाई गोदाम के अंदर तक सुरंग बना दी और गोदाम के अंदर घुस गए। चोर सुरंग के रास्ते वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, केबल, लोहे के चक्के, लोहे के रॉड सहित कई मशीनों को ले जाकर कुछ दूर स्थित एक खेत में इकट्ठा किया। सुबह गोदाम खुलने पर सामान गायब मिला तो लोग हतप्रभ रह गए। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों की नजर सुरंग पर गई तो चोरी का आभास हुआ। सुरक्षा कर्मचारी और अधिकारी सुरंग के आधार पर जब तलाश की तो 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में सारे सामान के साथ एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। फिलहाल चोरी गया लगभग सारा सामान मिल गया है। मिल के सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।