फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, एक फरार

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, एक फरार

Mon, 06 Nov 2017 05:38 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, एक फरार

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस को रविवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने प्रतापबेहड़ तिराहे की घेराबंदी कर तीन शातिर लुटेरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो दिन पहले लूटी गई बाइक, एक महीने पहले मंदिर से चोरी हुआ पीली धातु का मुकुट, दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद होने का पुलिस दावा कर रही है।

सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने प्रतापीबेहड़ तिराहे पर कुछ लोगों को लूट के माल समते होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर सदर कोतवाली के गांव रंगीलानगर निवासी मुस्लिम, मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी शरीफ और मुस्लिमनगर निवासी इरफान को दबोच लिया, जबकि थाना मितौली के गांव दरी ताजपुर निवासी शानू फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, पीली धातु का मुकुट, दो तमंचा, चार कारतूस, मोबाइल और एक चाकू बरामद किया। उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि तीन नवंबर की देर शाम उन्होंने बरामद बाइक रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास से लूटी थी। सभी लोगों ने मिलकर पहली सितंबर की रात राजापुर चौकी क्षेत्र में स्थित वीरबाबा मंदिर से मुकुट और दानपात्र का शीशा तोड़कर नकदी चोरी की थी। सदर कोतवाल ने बताया कि बाइक की जांच की गई तो वह थाना खीरी के गांव पनगी खुर्द निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी सर्वेश कुमार की निकली, जो रामापुर चौकी के पास से लूटी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी सदर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed