फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लकड़कट्टों ने वन कर्मियों पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार

लकड़कट्टों ने वन कर्मियों पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार

Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
लकड़कट्टों ने वन कर्मियों पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
लीड
विज्ञापन

लकड़कट्टों ने वन कर्मियों पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
बफरजोन भीरा रेंज की पल्हनापुर से काट रहे थे सागौन का पेड़, दो फरार

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा रेंज में सागौन का पेड़ काट कर ले जा रहे लकड़कट्टों ने वन कर्मियों के सामने आ जाने पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वनकर्मी बाल बाल-बच गए। जवाब में वनकर्मियों ने भी हवा में गोलियां चलाईं, वनकर्मियों की संख्या ज्यादा देख दो लकड़कट्टे फरार हो गए। जबकि एक को वनकर्मियों ने दौड़ा कर दबोच लिया। मौके से पांच बोटा सागौन की कीमती लकड़ी के अलावा तीन साइकिलें और एक आरा बरामद हुआ है।
बफरजोन भीरा रेंज के वनकर्मियों और वॉचरों की टीम शुक्रवार दिन में पड़रिया बीट के कंपार्टमेंट पल्हनापुर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस बीच शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि कुछ लोग सागौन का पेड़ काट रहे हैं। यह सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने इसकी सूचना रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा को दी। जंगल में लकड़ी कटान की सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए। रेंजर ने भीरा जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे दुधवा टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे और बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल को इसकी जानकारी दी। जब तक यह अधिकारी मौके पर पहुंचते इससे पहले वनकर्मियों की टीम वहां पहुंच गई। वनकर्मियों को देखते ही लकड़कट्टों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी हवा में गोलियां चलाईं। इससे डर कर लकड़ी काट रहे तीनों लकड़कट्टे भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा कर उनमें से एक लकड़कट्टे थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम सेनपुर निवासी मोहसिन को धर दबोचा। जबकि दो लकड़कट्टे भागने में कामयाब रहे। इस बीच एफडी और बफरजोन उप-निदेशक भी मौके पर पहुंच गए और वनकर्मियों को शाबाशी दी। घटनास्थल से पांच बोटे सागौन की लकड़ी, तीन साइकिलें और एक आरा बरामद हुआ है। वन विभाग ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में जल्दी ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीरा रेंज में पहले भी हो चुकी है मुठभेड़..
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज पल्हनापुर कंपार्टमेंट में ही वन कर्मियों और लकड़कट्टों के बीच तीन माह पहले 26 मई को रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो चुकी है। रेंजर राकेश बाबू वर्मा को साखू लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम को देख लकड़कट्टों ने वनकर्मियों की टीम पर फायरिंग कर दी थी, इसमें वॉचर विकास सिंह गोली लगने से घायल हो गया था। इस घटना के बाद उप-निदेशक बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल ने भीरा और मैलानी रेंज जंगल में हाईअलर्ट जारी करते हुए वनकर्मियों को 24 घंटे बारी-बारी से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए थे। उप-निदेशक की सख्ती से शुक्रवार जंगल में लकड़ी कटान कर रहे तीन लकड़कट्टों में से एक गिरफ्तार किया गया जबकि दो भागने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed