{"_id":"5a41314d4f1c1b96368b6a90","slug":"81514221901-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजुआ में एअर प्रेशर का टैंक फटा, कई फिट दूर गिरा मलबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजुआ में एअर प्रेशर का टैंक फटा, कई फिट दूर गिरा मलबा
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ।
कस्बे में सोमवार की सुबह एक एअर प्रेशर टैंक फटने से हड़कंप मच गया। टैंक के एक हिस्से के टुकड़े सामने की दुकानों में जा घुसे। टैंक का दूसरा हिस्सा दूसरी तरफ उड़कर कई फीट दूर गांव में जा गिरा। इस दौरान सड़क पर खड़े दो लोग मलबे की चपेट में आकर गिर गए, जिससे दोनों घायल हो गए।
बिजुआ निवासी अनीस अहमद की गाड़ी धुलाई का सर्विस स्टेशन लगा हुआ है। इसी में एक हवा भरने की टंकी भी लगी है। एक दिन पहले अनीस की दुुकान से चोर प्रेशर पाइप समेत कुछ उपकरण चुरा ले गए थे। सोमवार को नई पाइप एवं प्रेशर मीटर लगाकर अनीस हवा भर रहे थे। अचानक हवा का टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके में टंकी का एक हिस्सा राजमार्ग पार कर सामने बनी दुकानों में जा घुसा, जबकि टैंक का पीछे का ढक्कन उड़कर करीब दो सौ मीटर दूर गांव में जाकर गिरा, जिसकी चपेट में आकर राजकमल रस्तोगी निवासी बिजुआ एवं मन्नाटांडा निवासी अनिल जख्मी हो गए। सौभाग्य से दोनों लोगों को टंकी का कोई हिस्सा नहीं लगा, लेकिन हवा के थपेड़ से मलबा लगने से दोनों दूर जा गिरे। दोनों लोगों को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां पर राजकमल की कुछ देर बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।