फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   9.75 लाख की नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली गिरफ्तार

9.75 लाख की नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
9.75 लाख की नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली गिरफ्तार
तिकुनिया खीरी। एसएसबी चौकी बरसोला कलां के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक को सीमा पर स्थित पिलर संख्या 105 बी पर रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 9.75 लाख रुपये की नेपाली करेंसी बरामद हुई। एसएसबी ने आरोपी को बाइक और रुपये समेत कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसबी बरसोला कलां के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि एक नेपाली युवक तिकुनियां से बड़ी संख्या में नेपाली करेंसी लेकर नेपाल जा रहा है। सूचना पर उन्होंने जवानों के साथ घेराबंदी की और आरोपी को सीमा के पिलर संख्या 105 बी रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 9.75 लाख रुपये की नेपाली करेंसी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लीलाधर गिरि निवासी टीकापुर वार्ड संख्या नौ जिला कैलाली नेपाल बताया। एसएसबी ने पकड़े गए युवक को बाइक और रुपये के साथ कोतवाली तिकुनिया पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया आरोपी कस्बे के कुछ व्यापारियों को भारतीय नोट देकर नेपाली करेंसी लेकर वापस नेपाल लौट रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed