{"_id":"5b6b43bb4f1c1b61508b7d07","slug":"61533756347-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ा कपड़ों का तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने पकड़ा कपड़ों का तस्कर
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी की रननगर चौकी के जवानों ने मंगलवार रात भारत से नेपाल जा रहे बाइक सवार तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लाखों की कीमत के कपड़े बरामद हुए।
रननगर चौकी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पिलर संख्या 110 पर रात गश्त के दौरान जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर युवक के पास से लाखों रुपए कीमत के कपड़े बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी रननगर बताया है। वहीं प्रभारी कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को सामान सहित कस्टम ऑफिस तिकुनिया के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। गश्त टीम में सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज, मुख्य आरक्षी बिपिन बिहारी, रमेश कुमार एवं विजय कुमार शामिल थे।