फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी ने लौटाए दो लाख

एसएसबी ने लौटाए दो लाख

Wed, 20 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने लौटाए दो लाख
Money - फोटो : अमर उजाला
चंदनचौकी। बंगलूरू से कमाई करके घर लौट रहे तीन नेपालियों से एसएसबी चंदनचौकी के दो जवानों द्वारा चेकिंग में लिए गए रुपये और मोबाइल शाम को वापस कर दिए। हालांकि नेपाली युवक अपनी पूरी नकदी छह लाख तैंतीस हजार रुपये को लेकर अड़ा रहा, लेकिन एसएसबी ने मात्र दो लाख 82 हजार 820 रुपये और मोबाइल फोन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

तीन नेपाली युवकों ने एसएसबी के जवानों पर आरोप लगाया था कि 18 दिसंबर को बंगलूरू से मजदूरी करके वह घर लौट रहे थे। उसी दौरान सीमा पर हुई चेकिंग में एसएसबी जवानों ने उनसे छह लाख तैंतीस हजार रुपये की नकदी के साथ ही एक मोबाइल छीन लिया था। एसएसबी के जवानों से कई बार कहने के बाद भी उन्होंने डरा धमकाकर नेपालियों को भगा दिया। बुधवार को मामला मीडिया में पहुंचने के बाद उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद एसएसबी ने दो लाख 82 हजार 820 रुपये की रकम लौटा दी और मोबाइल भी वापस कर दिया है। वहीं नेपाली वीर बहादुर आखिर तक अपनी छह लाख 33 हजार की नकदी वापस करने के लिए एसएसबी से गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। एसएसबी के अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही, जिस पर नेपाली लोग राजी हो गए और अपने पैसे लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed