फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   राजपूत क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

राजपूत क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजपूत क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने उपचार के दौरान महिला की मौत मामले में राजापुर मंडी गेट के सामने स्थित राजपूत क्लीनिक के एक डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आमीन की पत्नी अलीमुन निशां कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए अलीमुन निशां को लखनऊ रेफर कर दिया था। आरोप है कि वह मरीज को लेकर लखनऊ जा रहे थे। राजपूत क्लीनिक के डॉ. जितेंद्र राजपूत ने मरीज को ठीक करने का ठेका 25000 रुपये में लिया। रुपये जमा कराने के बाद इलाज शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद ही पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह तड़पने लगी। इस पर डॉक्टर क्लीनिक से भाग गए। कुछ हगी देर में उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच राजापुर चौकी इंचार्ज को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed