फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साइकिल सवार को धक्का देकर मोबाइल, नकदी लूटा

साइकिल सवार को धक्का देकर मोबाइल, नकदी लूटा

Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार को धक्का देकर मोबाइल, नकदी लूटा
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन

अमेठी चौराहा के निकट लखीमपुर मार्ग पर रविवार को बाइक सवार दो युवकों ने एक साइकिल सवार को धक्का देकर गिरा दिया, जिसके बाद उससे एक मोबाइल और पांच हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सिकंद्राबाद चौकी पुलिस को दी है।

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी सुचित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से मोबाइल पर बात करते हुए सिकंद्राबाद जा रहा था। सिकंद्राबाद के अमेठी चौराहा पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसको धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे वह साइकिल समेत गिर गया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उससे मोबाइल व जेब से पर्स निकालकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर यूपी 100 व सिंकंद्राबाद चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed