{"_id":"6b09dbe410c8a265480f271e","slug":"criminal-with-a-30000-bounty-arrested-from-rajthal-hisar-news-c-21-hsr1020-1000290-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजथल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजथल से गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौंद। गांव राजथल निवासी सुनील को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2013 में दर्ज चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। दोनों मामलों में उस पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले से आई राजस्थान पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।
राजथल निवासी सुनील के खिलाफ चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के करीब 8 से 9 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में श्रीगंगानगर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी के दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इन दोनों मामलों में सुनील पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों मामलों में 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी की तलाश में श्रीगंगानगर जिले के अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों की टीम नारनौंद पहुंची थी। टीम का नेतृत्व थाना कोतवाली से आए एएसआई जयकरण कर रहे थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई कर सुनील को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ श्रीगंगानगर ले गई। करीब 13 साल पुराने चोरी के मामलों में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। संवाद