{"_id":"5a2e77e24f1c1bd0408bc126","slug":"31512994786-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली नहीं लगी तो तमंचे की बट मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली नहीं लगी तो तमंचे की बट मारकर किया घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शिवपुरी में रविवार की रात तीन युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। फायर मिस होने पर हमलावरों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया और भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी तुषार मिश्रा ने बताया कि उसका गढ़ी रोड पॉवर हाउस के पास रहने वाले कुछ युवकों से दो दिन पहले विवाद हो गया था। वह रविवार की रात घर पर खाना खा रहा था। इसी बीच उसके घर के दरवाजे की कुंडी खटकी। उसने जैसे ही दरवाजा खोला कि एक युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसके कनपटी के पास से निकल गई। फायर मिस होने पर हमलावर ने उसके सिर पर तमंचे की बट मारी और भाग निकला। वह लहूलुहान हो गिर पड़ा। उधर, गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। चीख पुकार और गोली की आवाज पर घरवालों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल तुषार मिश्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घायल की तहरीर पर गढ़ी रोड निकट पॉवर हाउस निवासी प्रिंस यादव, सिद्धार्थ यादव और अहसान अली के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।