{"_id":"59f5d0f84f1c1b70548b9c7e","slug":"31509282040-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट, फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट, फायरिंग से दहशत
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
आनंद सिनेमा हॉल रोड पर अर्जुनपुरवा चौराहा के पास बच्चों-बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इस पर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना को लेकर किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
घटना शनिवार की देर शाम करीब सवा दस बजे की है। अर्जुनपुरवा चौराहा के निकट स्थित कृष्णा मैरिज हाल के निकट बच्चों-बच्चों में शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आसपास के लोगों ने बच्चों को समझाकर मामला शांत करा दिया। देर शाम यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग होने लगी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन
मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख दोनों पक्ष मौके से भाग गए। घटना के बाद काफी देर तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। फायरिंग करने वालों की पुलिस खोजबीन कर रही है। पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन