{"_id":"59f1d9a94f1c1ba7678b7c53","slug":"31509022121-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ सदर कोतवाली में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिसकी विवेचना कोतवाल कोतवाल दीपक शुक्ला करेंगे। इससे पहले भी पूर्व विधायक के खिलाफ मितौली और मैगलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।
बता दें कि कस्ता विधानसभा से सपा विधायक रहे सुनील कुमार भार्गव ने दो दिन पहले सोशल मीडिया (फेसबुक) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूर्व विधायक की टिप्पणी का स्क्रीन शॉट बहुत तेजी से वायरल हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा और महामंत्री शिवम सहगल की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन देकर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सदर कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।