फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चोरी की सात बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

चोरी की सात बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी की सात बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल सात बाइकों को बरामद किया है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय, निरीक्षक अपराध ऋषिदेव सिंह, एसआई अवधेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, विष्णु कुमार सिंह आदि अपराधियों की धरपकड़ कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी की दो बाइक लेकर घोसियाना मार्ग से बालूडीहा चौराहा के रास्ते से पलिया बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार कोतवाली सदर के मोहल्ला नौरंगबाद निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ पट्टे, थाना फूलबेहड़ के गांव सिकटिहा निवासी कौशल किशोर और जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बाइकों पर नंबर भी नहीं पड़े थे। कागज भी उपलब्ध न होने पर पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली आई और कड़ाई से पूछताछ की। बकौल एएसपी, आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका गिरोह है। वह लोग लखीमपुर और आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा दूसरे जिलों से भी बाइक चोरी कर लाते हैं। बाद में पलिया कलां के रास्ते नेपाल ले जाकर सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डेढ़ महीने पहले भंसडिया, दूसरी बाइक पीके इंटर कॉलेज के पास से चोरी की थीं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ पट्टे के घर से चोरी की अन्य पांच बाइक बरामद की हैं। बरामद अन्य बाइक कहां से चोरी हुईं हैं, पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गैंगस्टर की पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का सुसंगठित गिरोह है, जो लखीमपुर के अलावा आसपास के जिलों में भी बाइक चोरी करते हैं। इसलिए तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed