{"_id":"5b561ee44f1c1b4a748b6937","slug":"201532370660-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत...
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
धौरहरा, फरधान और ईसानगर में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सिसैया-कटौली मार्ग पर रविवार को पलटी निजी बस की चपेट में आकर घायल हुए गांव चंद्रासा निवासी 60 वर्षीय जमील अहमद ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना फरधान क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल नयागांव निवासी 50 वर्षीय बिटौला देवी की मौत हो गई, जबकि थाना धौरहरा के गांव चंदपुरा में मोबाइल पर बात कर रहे गांव निवासी 30 वर्षीय छोटई को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।
रविवार की दोपहर एक निजी बस सिसैया से कटौली जा रही थी। गांव चहलार के पास भैंस के सामने आने के कारण चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया था, जिससे बाइक खड़ी कर अपने साथियों का इंतजार कर रहे थाना ईसानगर के गांव चंद्रासा निवासी 60 वर्षीय जमील और 40 वर्षीय नफीस को टक्कर मारते हुए पलट गई थी। हादसे में दोनों ग्रामीणों सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जमील की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा भी रविवार को थाना फरधान क्षेत्र में हुआ। थाना फरधान क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनकी 50 वर्षीय माता बिटौला देवी दवा लेने जा रहीं थीं। गांव के पास मोड़ पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे माता बिटौला देवी और बाइक चला रहे मुकेश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां बिटौला देवी की मौत हो गई।
0000
युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर मौत
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी 30 वर्षीय छोटई पुत्र रामकुमार शुक्ला रविवार की शाम घर से खेत को गया था। वापस आते समय रात करीब आठ बजे गांव के बाहर स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी से फोन पर बात करने लगा। इसी बीच ट्रक को ओवरटेक कर निकली बाइक ने छोटई को टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज की थी कि छोटई उछल कर काफी दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गांव कुसहा निवासी सुरेश और पीछे बैठा उसका रिश्तेदार राजू घायल हो गया, जिन्हें ग्रामीणों ने सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चालक सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कफारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया बाइक कब्जे में ली गई है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।