फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार
gangrape - फोटो : अमर उजाला
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह हरदोई भेज दिया गया। उधर जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ है।
विज्ञापन

गुरूवार की शाम एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर ने अपने स्वर्गीय बड़े भाई की पांच वर्षीय पुत्री भतीजी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। घटना के समय बच्ची की मां शौच को गईं थीं। पुलिस ने आरोपी दुराचारी चाचा के खिलाफ बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर हालत बिगड़ने पर बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है। एसओ ने बताया कि आरोपी किशोर कुछ मंदबुद्धि है। शनिवार को आरोपी का चालान कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया गया, जहां से अदालत ने उसे बाल सुधार गृह हरदोई भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed