Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven quintals of adulterated paneer were destroyed

Hapur News: खेतों के बीच मकान में बन रहा था मिलावटी पनीर, सात क्विंटल नष्ट कराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seven quintals of adulterated paneer were destroyed
सिंभावली के गांव दतियाना में पनीर का सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग'
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में ईंख के खेतों के बीच बने एक मकान में रात के अंधेरे में मिलावटी पनीर बनाने का कारोबार चल रहा था। बिना लाइसेंस संचालित इस इकाई में रातभर पनीर तैयार किया जाता था और सुबह होने से पहले ही दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में आपूर्ति के लिए भेज दिया जाता था। शनिवार देर रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर करीब सात क्विंटल पनीर बरामद किया। मिलावट की आशंका और अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण के चलते करीब 1.75 लाख रुपये कीमत का पूरा पनीर नष्ट करा दिया गया। साथ ही निर्माण इकाई को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने दत्तियाना स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार ईंख के खेतों के बीच स्थित इस मकान को आरोपियों ने किसी अन्य व्यक्ति से किराये पर लिया हुआ था। यहां गोपनीय तरीके से रात में पनीर तैयार किया जाता था और सुबह होने से पहले ही तैयार माल को बाहर भेज दिया जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
विज्ञापन

छापे के दौरान टीम ने मौके से करीब सात क्विंटल पनीर बरामद किया। पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे रिफाइंड का नमूना भी संग्रहित किया गया। जांच के दौरान पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। इसके बाद मिलावट की आशंका और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते नमूने लेने के बाद पूरा पनीर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बंद कराया जा चुका है मिलावट का कारोबार
चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि इसी मकान में कुछ महीने पहले भी मिलावटी पनीर बनाने का कारोबार पकड़ा गया था। उस समय भी विभागीय टीम ने छापा मारकर निर्माण कार्य बंद करा दिया था। उस दौरान टोडरपुर निवासी जमील यहां काम करता था लेकिन अब वह अपने भाई एहसान के नाम से यह कारोबार संचालित कर रहा था। उन्होंने बताया कि टोडरपुर में भी जमील की मिलावटी पनीर बनाने वाली फैक्टरी को विभाग पहले बंद करा चुका है। इसके बावजूद आरोपियों ने दूसरे नाम से उसी मकान में दोबारा कारोबार शुरू कर दिया।


दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट
सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्माण इकाई बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंभावली थाने में तहरीर दी जा रही है, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और मकान में दोबारा इस तरह का कारोबार शुरू न हो। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed