फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रुपये लेकर टीका लगाने वाला कर्मचारी निलंबित

रुपये लेकर टीका लगाने वाला कर्मचारी निलंबित

Sun, 10 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रुपये लेकर टीका लगाने वाला कर्मचारी निलंबित
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वॉय द्वारा मरीजों से रुपये लेकर टीकाकरण करने का वीडियो वायरल होने के मामले में सीएमओ ने वीडियो में दिख रहे वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया। करीब बीस साल से सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वॉय पर इससे पहले भी रुपये लेकर दवा देने और टीकाकरण करने के आरोपों के चलते कार्रवाई हो चुकी है।

वार्ड ब्वॉय मौजीलाल द्वारा रुपये लेकर मरीजों को टीका लगाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान में लेकर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने शनिवार को उसे निलंबित कर दिया। यहां बता दें कि वार्ड ब्वॉय मौजीलाल सीएचसी में पिछले करीब बीस साल से तैनात था। वह मरीजों से धन उगाही करने के मामले में काफी चर्चित रहा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन सीएचसी प्रभारी आरआर वर्मा ने उसकी इन्हीं करतूतों की शिकायत तत्कालीन सीएमओ प्रभाकर सिंह से की थी। इस पर सीएमओ ने मौजीलाल को सिसैया पीएचसी भेज दिया था, लेकिन साठगांठ के चलते मौजीलाल ने फिर से सीएचसी रमियाबेहड़ में अपनी तैनाती करवा ली। शुक्रवार को फिर से एक युवक ने टीकाकरण के बदले रुपये लेने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मौजीलाल का कहना है कि एक युवक मुझसे पैसे मांग रहा था, जब नहीं दिए तो वीडियो बना लिया, लेकिन मरीजों को मुझसे कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


रमियाबेहड़ के वार्ड ब्वॉय द्वारा पैसे लेकर टीका लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed