फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   500 में मिट्टी और 12 सौ में बिके बालू

500 में मिट्टी और 12 सौ में बिके बालू

Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
500 में मिट्टी और 12 सौ में बिके बालू
500 में मिट्टी और 12 सौ में बिके बालू - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने अवैध खनन और बालू-मिट्टी के विरोध में मोर्चा खोलने के बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों संग बैठक की। जहां ऐलान कर दिया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। साथ ही बालू और मिट्टी उचित मूल्य पर ही बिकनी चाहिए। विधायक के फरमान से खनन इंस्पेक्टर से लेकर एसडीएम तक हलकान हैं। हालांकि एसडीएम योगानंद पांडे ने कहा है कि गुरुवार से तहसील क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में विधायक ने एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, कोतवाल मधुकांत मित्र के साथ बैठक कर अवैध खनन पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा, चोरी छिपे अवैध खनन की उन्हें जानकारी है। इस पर विधायक ने पूछा, इस पर रोक क्यों नहीं लग रही? एसडीएम ने बताया, उन्होंने सभी स्थान चिन्हित करा लिए हैं। खनन से जुड़े लोगों को भी सूचीबद्घ कराया जा रहा है। महज दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार का समय चाहिए, गुरुवार से अवैध खनन पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ने मिट्टी और बालू के दामों के बाबत कई बिंदुओं पर चर्चा शुरू की।
विज्ञापन

एसडीएम अपने तर्क दे रहे थे। इसी बीच विधायक ने दो टूक कहा, मुझे कुछ नहीं मालूम। मिट्टी की ट्रॉली पांच सौ रुपये तक में और बालू की ट्रॉली एक हजार से 12 सौ रुपये तक में बिकनी चाहिए। विधायक ने अपना फरमान मीडिया को भी बताया और कहा, इस पर हर हाल में अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नहीं आए खनन इंस्पेक्टर, विधायक ने जताई नाराजगी
नगर पालिका परिषद में विधायक के बुलाने के बाद भी खनन इंस्पेक्टर सुखेंद्र सिंह नहीं आ सके, जिस पर विधायक ने उन्हें फोन करके न आने का कारण पूछा और नाराजगी भी जताई। खनन इंस्पेक्टर का कहना है कि डायरेक्टर ने सीतापुर में एक जांच को बनाई टीम में उन्हें नामित किया था। वह जांच कार्रवाई में टीम के साथ थे, इसलिए बैठक में नहीं आ सके।

कीमतें घटाना बढ़ाना हमारे वश में नहीं
बालू और मिट्टी खनन का ठेका अब ई-टेंडरिंग से हो रहा है। एक ट्रॉली भरने के लिए चार घन मीटर बालू की जरूरत होती है। ठेकेदार को करीब 16 सौ रुपये की रॉयल्टी जमा करनी होती है। भराई और भाड़ा अलग से होता है।
- सुखेंद्र सिंह, खनन इंस्पेक्टर

विधायक के आदेश के बाद मैं खुद हैरान हूं। कीमतें घटाना अथवा बढ़ाना उनका काम नहीं है। शासनादेश के अनुसार ही काम किया जाएगा। हां, गुरुवार से अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
- योगानंद पांडे, एसडीएम

दस ट्रॉली मिट्टी की अनुमति मिलेगी
एसडीएम योगानंद पांडे का कहना है कि निजी उपयोग के लिए दस ट्रॉली मिट्टी की अनुमति नियमानुसार उनके स्तर से दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति उनके यहां नियमानुसार आवेदन कर अनुमति ले सकता है।


ये देखो, प्रापर्टी डीलर ने
ही करवा दिया खनन
शहर से सटे खुटार रोड पर एक प्लाट में प्रापर्टी डीलर ने प्लॉटिंग करने से पहले अवैध खनन कराकर पटाई करा दी। यहां रोजाना तड़के से ही दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां मिट्टी पटाई करती देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed