{"_id":"982f320470a3cd8649269e24663573c7","slug":"15-bota-teak-wood-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद
बेलरायां
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
दुधवा पार्क रेंज के वनकर्मियों ने शीतलापुर जंगल से सागौन की कीमती 15 बोटा लकड़ी बरामद की है। इस दौरान तीन लकड्कट्टे मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी बेलरायां मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वनकर्मी विनोद त्रिवेदी, महेंद्र मिश्रा, सुनील अवस्थी, शीतलापुर जंगल की बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर वनकर्मियों ने लकड़ी काट रहे लकड़कट्टों से 15 बोटा लकड़ी बरामद की किंतु लकड़कट्टे मौके से फरार हो गए। इसके बाद फरार ग्राम बघौड़िया, थाना सिंगाही निवासी टेनी, बूंदी और गुरमुख सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन