{"_id":"5c504e5fbdec2256ab4e5dda","slug":"131548766815-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जमीन पर कर्ज निकालने का प्रयास करते तीन युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जमीन पर कर्ज निकालने का प्रयास करते तीन युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे की जमीन पर लोन लेने का प्रयास करते तीन दबोचे
आधार पर फोटो बदलकर लेना चाहते थे लोन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। आधार कार्ड पर दूसरे की फोटो लगाकर शहर की एक बैंक से मृतक की जमीन पर लोन लेने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सदर कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर, मृतक के पोते ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
थाना फूलबेहड़ के गांव चकलुआ जंगल नंबर 11 निवासी राधेश्याम यादव ने बताया कि उनके बाबा टुन्ना यादव की 11 नवंबर 2018 को मौत हो चुकी है, लेकिन कुछ लोग जालसाजी करके उनके बाबा की जमीन पर शहर की आवास विकास स्थित एक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर धन हड़पने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर राधेश्याम बैंक शाखा पहुंचे तो पता चला कि थाना फरधान के गांव काजीपुर निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से थाना फूलबेहड़ और सदर कोतवाली के कुछ लोग मिलकर उनके बाबा की जमीन पर कर्ज लेने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने दूसरे का फोटो लगाकर आधार कार्ड, पैनकार्ड बनवाकर बैंक में भी प्रस्तुत किया है। धोखाधड़ी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक की निगरानी शुरू कर दी। मंगलवार को आरोपी बैंक फिर पहुंचे और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रयास करने लगे। इस पर राधेश्याम यादव ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया है। पुलिस कोतवाली लाकर तीनों से पूछताछ कर रही है। उधर पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।