फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तालाब पर कब्जा, शिकायत पर पहुंचे लेखपाल से भिड़ीं महिलाएं

तालाब पर कब्जा, शिकायत पर पहुंचे लेखपाल से भिड़ीं महिलाएं

Thu, 13 Dec 2018 07:19 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
तालाब पर कब्जा, शिकायत पर पहुंचे लेखपाल से भिड़ीं महिलाएं
गोला तहसील के गुलरिया गांव में राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब पर धीरे धीरे कब्ज होता जा रहा है, एक-एक करके उस पर कच्चे पक्के मकान बन रहे हैं, यहां तक कि सरकारी पैसे से शौचालय तक बन चुके हैं, अब पास से गुजरने वाले रास्ते को बंद करने एवं मस्जिद के पानी को रोकने की शिकायत पर जब लेखपाल पहुंचे तो महिलाएं उनसे भिड़ गईं।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के रूद्रपुर गुलरिया ग्राम पंचायत के मजरा गुलरिया में आबादी से सटे दो तालाब हैं। जिन पर एक तालाब पर जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदारों के दखल के बाद एक एक आधा दर्जन कच्चे घर बनते जा रहे हैं, यहां तक कि पास से गुजरने वाले रास्ते को भी बंद कर रहे हैं। वहीं मस्जिद का पानी निकालने को बनी नाली को पाटकर लोगों ने अपनी क्यारी बना लीं, जिससे पूरा पानी बंद हो गया। वहीं पिछले कुछ समय ये इस तालाब पर छप्पर डलवाने के नाम पर कुछ लोग पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों को सुविधा शुल्क देने के नाम पर वसूली तक कर रहे हैं, इसी बात पर कब्जेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जांच को पहुंचे हलका लेखपाल शिवशांत अवस्थी को ही निशाने पर ले लिया। लेखपाल के साथ उस समय गांव के कुछ लोग थे, उन्होंने मना किया, नहीं तो बात बढ़ जाती। महिलाएं इस बात पर गुस्सा थीं उनका छप्पर हटा रहे हैं ,वह कहने लगीं कि खुद तेल डालकर आग लगा लेंगी और लेखपाल को फंसा देंगी। इसके बाद लेखपाल के वीडियो बनाने पर भी महिलाएं चुप नही रहीं। वहीं कब्जा जमाए एक कब्जेदार तो फौजदारी पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed