{"_id":"5c12564242c7925d7b155ab4","slug":"111544705602-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मोहित कर उतरवा लिए महिला जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सम्मोहित कर उतरवा लिए महिला जेवर
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
नहर पटरी पर बृहस्पतिवार को सब्जी लेने आई एक महिला को दो युवकों ने सम्मोहित कर लिया और मंदिर पर ले जाकर उसकी चेन, कुंडल और सोने की दो अंगूठी उतरवाकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला राजगढ़ निवासी तोसी गुप्ता ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे सब्जी लेने नहर पटरी पर आईं थी। सब्जी की दुकान के पास ही दो युवक मिले। दोनों युवक मुझसे बातचीत करने लगे। मेरे घर के बारे में भी कुछ सटीक जानकारी दी। इसके बाद वह सुधबुध खो बैठी। दोनों युवकों के कहने पर कुछ दूर स्थित भुइयां माता मंदिर पर चली गई, जहां युवकों ने कुंडल, चेन और अंगूठी उतरवाकर ले ली। बाद में उससे 20 कदम आगे जाने को कहा और पीछे मुड़कर न देखने की चेतावनी दी। इस पर मैं आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद जब दिमाग स्थिर हुआ तो देखा दोनों युवक गायब थे। गहने भी गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।