{"_id":"5a3a92444f1c1baa268b4fc8","slug":"111513787972-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने किशोर की पिटाई कर तमंचे से फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों ने किशोर की पिटाई कर तमंचे से फोड़ा सिर
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्कूटी में साइकिल का हैंडिल लग जाने को लेकर बुधवार की सुबह साइकिल सवार 16 वर्षीय आयुष और स्कूटी सवारों में विवाद हो गया। इससे नाराज स्कूटी सवार लोग अपने कई अन्य साथियों के साथ मोहल्ला रामनगर निवासी किशोर के घर पहुंचे। हमलावरों में घर में घुसकर किशोर की पिटाई की और सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने दो फायर कर दहशत फैला दी। घायल किशोर ने दो आरोपियों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
मोहल्ला रामनगर निवासी दलित अशोक कुमार का 16 साल का पुत्र आयुष बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी लेने जा रहा था। घायल आयुष ने बताया कि रास्ते में उसकी साइकिल का हैंडिल स्कूटी में छू गया। इससे नाराज स्कूटी सवार युवकों का उससे विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर विवाद शांत करा दिया। वह सब्जी लेकर जब घर पहुंचा तो उसके थोड़ी देर बाद ही स्कूटी सवार मोहल्ला राजगढ़ निवासी दो लड़के कई अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर आ धमके। हमलावरों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घरवाले बीच बचाव कराने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और विरोध किया तो हमलावरों ने तमंचे से दो फायर किए और भाग निकले। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घायल ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।