फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुलिस ने 655 लीटर विदेशी शराब पकड़ी

Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में पकड़ी गई विदेशी शराब और साथ में पुलिस टीम। - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। पुलिस ने पुराने ट्रैक्टर में जुड़े मडलोडर में छिपाकर तस्करी कर लाई गई 655 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कीमत करीब छह लाख आंकी गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि हरियाणा से शराब लाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मैगलगंज बाईपास स्थित चौखड़िया गांव के पास संदिग्ध अवस्था में जमीन को बराबर करने वाला मडलोडर जाता हुआ दिखाई पड़ा। तलाशी के दौरान मडलोडर से 655 लीटर विदेशी गैर प्रांत की शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख है। मडलोडर से जुड़े ट्रैक्टर बरामद करके ट्रैक्टर चालक सुरजीत पुत्र जसवीर निवासी कथोरा थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुरजीत ने नरेंद्र सिंह निवासी मोगा पटियाला जिला संगरूर पंजाब के नाम का खुलासा शराब माफिया के तौर पर किया। पुलिस ने नरेंद्र सिंह को भी वांछित आरोपी बनाया है। करीब दो महीने पहले भी मैगलगंज पुलिस ने जमीन को लेवल करने वाले लेवलर-मडलोडर से लाखों रुपये की शराब बरामद की थी।
विज्ञापन

शराब माफिया की गहरी जड़ें, बहुत दिनों से हो रहा धंधा
मैगलगंज। बीते दो महीनों में पुलिस के लगातार दूसरी बार तस्करी कर लाई गई शराब की खेप को बरामद किया है। इन दोनों खुलासों से क्षेत्रीय शराब माफिया में भय का माहौल है। दो महीने पहले जब इसी तरीके से तस्करी के लिए जा रही गैर प्रांत की शराब को मैगलगंज इंस्पेक्टर चिरंजीवी मोहन ने पकड़ा था और जांच करने के लिए आबकारी विभाग की टीम जब मैगलगंज आई थी, तो तथाकथित शराब माफिया आबकारी विभाग की आवभगत करते चौराहे पर दिखाई पड़े थे। प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जाएगी। यदि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर का फायदा उठा रहे शराब माफिया
सीतापुर-लखीमपुर-हरदोई और शाहजहांपुर का बॉर्डर होने के चलते मैगलगंज शराब माफिया के लिए सुरक्षित जगह मानी जाती है। क्षेत्र में सक्रिय शराब माफिया ने एक टीम बनाकर क्षेत्र का बंटवारा कर रखा है। सूत्रों की माने तो शाहजहांपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गैर प्रांत से विदेशी शराब मंगाकर स्टोर की जाती है। फिर विभिन्न तरीकों से मांग के हिसाब से सप्लाई की जाती है। मैगलगंज से लेकर सीतापुर, पिसावां क्षेत्र में भी सप्लाई होती है। इसके अलावा लखनऊ के अटरिया, बाराबंकी तक शराब माफियाओं का जाल फैला हुआ है, लेकिन हर बार पुलिस के हत्थे सिर्फ शराब माफिया के गुर्गे ही चढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed