{"_id":"6aff365354a63b4bc007a271","slug":"crowds-will-gather-at-the-thuthwa-katki-fair-preparations-for-the-arrangements-have-begun-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-190168-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठुठवा-कतकी मेले में उमड़ेगी भीड़, इंतजामों की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठुठवा-कतकी मेले में उमड़ेगी भीड़, इंतजामों की तैयारी शुरू
Thu, 19 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के गांजर क्षेत्र में सरयू तट पर कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाले ऐतिहासिक ठुठवा-कतकी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सात दिवसीय मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए श्री हरि चरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्र ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग से मुलाकात कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
मनीष मिश्र ने अधिकारियों से मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के इंतजाम करने का आग्रह किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।
मेले में सरयू स्नान के साथ भजन-कीर्तन, भंडारे और विभिन्न दुकानों के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। संस्थान अध्यक्ष ने मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा।